बीना: सर्वोदय चौराहे पर 19 वर्षीय युवक पर छुरी से किया गया हमला, जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Jun 14, 2025 19 वर्षीय यश पिता महेंद्र माली निवासी खिरिया वार्ड जो अपनी फूल माला की दुकान से शनिवार करीब 3:00 बजे घर जा रहा था तभी अज्ञात कारणों के चलते सर्वोदय चौराहे पर दो युवकों से विवाद हो गया विवाद में गले पर छूरी लगने से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से युवक को गंभीर हालत के चलते सागर जिला अस्पताल रेफर किया है।