बीना: मूंग खरीदी की मांग को लेकर बीना तहसील परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Bina, Sagar | Jun 13, 2025 मूंग खरीदी नहीं होने से परेशान बड़ी संख्या में किसान, किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में बीना तहसील पहुंचे। और प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार करीब 1:30 बजे राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सोपा है। बड़ी संख्या में किसान तहसील मूंग लेकर पहुंचे थे। किसानों ने मूंग खाकर कहा कि मूंग जहरीली नहीं है।