बंडा: सौरई के पास फोर लेन पुल से गिरकर दो गायों की मौत
Banda, Sagar | May 21, 2026 बंडा से गुजरे फोर लाईन पर सौरई के पास ब्रिज से गिरने से दो गायों की मौत हो गई। जिसका लाइव वीडियो गुरुवार दोपहर दो बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं गौ सेवकों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है। फोर लाईन सौरई ब्रिज पर रेलिंग तो लगाई गई है लेकिन यहीं ढलान बना दी गई है। जहां से दो गायों की गिर कर मौत हो गई। निर्माण एजेंसी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया