बिसौली: बिसौली नगर में होली त्योहार से पहले चलाया गया विशेष सफाई अभियान
बिसौली नगर में होली के त्योहार को लेकर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देश पर सफाई नायकों की देखरेख में कर्मचारियों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में व्यापक सफाई की। रविवार को 2 बजे करीब रंगोत्सव को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और चौराहों की धुलाई का कार्य किया।