बेलदौर: बेलदौर प्रखंड दौरे पर डीएम विक्रम वीरकर, डिग्री कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का किया उद्घाटन, बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
खगड़िया के जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने बुधवार को बेलदौर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शिक्षा, विकास और बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी कुर्बन पंचायत स्थित एकमात्र राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने 1 जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के दीक्षारंभ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हों