पुनासा: ओंकारेश्वर मंदिर में VIP और सामान्य भक्तों की अलग कतार, कम समय में हो रहे हैं दर्शन
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार दोपहर से वीआईपी टिकट और प्रोटोकॉल के श्रद्धालुओं के प्रवेश की नई व्यवस्था शुरू की गई। वीआईपी-प्रोटोकॉल श्रद्धालुओं को नंदी गेट (पुराना निकासी द्वार) से प्रवेश और लकड़ी द्वार (पुराना वीआईपी गेट) से निकासी कराई गई। नई व्यवस्था में वीआईपी और प्रोटोकॉल के श्रद्धालुओं को 10 से 15 मिनट के भीतर ही शीघ्र दर्शन हो रहे हैं।