भोरे: लोहटी में एक महिला की खतियानी जमीन पर पड़ोसियों ने किया जबरन कब्जा, थाना अंचल का चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला न्याय
लोहटी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शासन और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खतियानी जमीन पर महिला बचनी खातून के पड़ोसियों द्वारा उसे अपना बता कर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जबकि महिला उस जमीन को बचाने के लिए आंचल थाना का कई बार चक्कर लगा चुकी है। न्याय नही मिलता देख महिला ने अब आत्मदाह करने का बड़ा फैसला कर लिया है।