शाहबाद: अनियंत्रित कार खाई में पलटी, तीन सवार बाल-बाल बचे
Shahbad, Baran | Apr 3, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद थाना क्षेत्र के राजपुर–मुंडियर मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि कार सवार शाहाबाद से करहाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर–मुंडियर मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा पलटी।