तिलौथू मेन रोड जाम में फंसी सरकारी एंबुलेंस, मरीज की जान पर बना रहा संकट। मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे तिलौथू मेन रोड पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण सरकारी अस्पताल की एक एंबुलेंस लगभग 20 मिनट तक सड़क पर फंसी रही। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, जिसे समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी था।