गढ़वा: गढ़वा हाट में अवैध पशु व्यापार पर प्रशासन का शिकंजा,अब बिना प्रमाणपत्र नहीं होगी पशुओं की एंट्री
Garhwa, Garhwa | Apr 8, 2026 गढ़वा में गोवंशीय पशुओं के अवैध व्यापार पर प्रशासन सख्त हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कृषि बाजार समिति परिसर में लगने वाले साप्ताहिक हाट के लिए कड़े नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। हालिया जांच में यह सामने आया है कि हाट में बूढ़े, बीमार और अशक्त पशुओं की खरीद-बिक्री हो रही है, जिनके अवैध वध की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए अब बिना पशु चिकित