धौरहरा: खमरिया पंडित गांव का युवक खेत में कीटनाशक दवा डालने गया, हालत बिगड़ने पर हुई मौत
आज गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका भतीजा चंद्रशेखर पुत्र रामचंद्र निवासी गांव खमरिया पंडित थाना क्षेत्र खमरिया का निवासी था। जो बीते दिवस अपने खेत मे कीटनाशक दवा डालने गया था। जहां उसकी अचानक हालत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए वहीं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।