कटकमसांडी: खुटरा गांव में मृतक हसनैन के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा, हरसंभव सहयोग का जताया भरोसा
हज़ारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में बीते दिनों दिल को दहला देने वाली हृदय विदारक घटना घटी। जिसमें बिजली का करंट लगने से कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव निवासी हसनैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी जान बचाने के दौरान मृतक हसनैन की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के वक्त हसनैन अपने खेत में काम कर रहा था।