ब्यावरा: ब्यावरा में जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में गिरा छत का प्लास्टर बड़ा हादसा टला
Biaora, Rajgarh | Jun 22, 2026 ब्यावरा शहर के जनपद शिक्षा केंद्र में रविवार की रात में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय के अंदर बारिश से पहले अचानक छत का प्लास्टर गिर जिससे बड़ा हादसा होते टल गया। बीआरसी जीके दुबे ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि घटना की जानकारी सुबह ऑफिस खुलने के बाद लगी जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया।