रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर पंचायत समितिसभागार में गुरुवार को सरकार द्वारा संचालित शीतलहर राहत कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड से गरीब असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है। प्रखंड क्षेत्र के कुल 65 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समय करीब 3 बजे दी गई जानकारी।