फूलपुर: अमन और भाईचारे के माहौल में मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल, फूलपुर समेत विभिन्न स्थानों पर आज गुरुवार सुबह मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह करीब आठ बजे विभिन्न ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेष नमाज अदा की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी ।