ब्यौहारी वायरल वीडियो को लेकर बस मालिक मृगेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनका वीडियो साजिशन काट-छांट कर वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी मोटर मालिक ने पुलिस से मिलीभगत कर उन्हें परेशान किया। ब्योहारी में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से सवारी उतारने-चढ़ाने में दिक्कत होती है। बस वैध परमिट पर चल रही थी। वीडीओ गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आया है।