मेरठ: अचानक बिगड़ी कावड़िये की तबीयत उपचार के दौरान मौत, बुलंदशहर का रहने वाला था कावड़िया
Meerut, Meerut | Jul 31, 2024 मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित एनएच 58 पर हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे कावड़िया की बुधवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई आनन फानन में कावड़ मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कावड़िवे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कावड़िया हरिद्वार से बुलंदशहर कांवड़ लेकर जा रहा था।