मेरठ: गुदड़ी बाज़ार ट्रिपल मर्डर केस में फैसला कल आएगा,जज बोले- सभी आरोपी और पीड़ित पक्ष मौजूद रहें,16 साल पहले हुई थी वारदात
Meerut, Meerut | Jul 31, 2024 मेरठ की अदालत आज यानी बुधवार को गुदड़ी बाजार ट्रिपल मर्डर केस में फैसला सुनाने वाली थी। लेकिन, अब कोर्ट ने अगली डेट 1 अगस्त यानी गुरुवार की दी है। बुधवार को कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी आरोपी और पीड़ित पक्ष अपने अधिवक्ताओं के साथ गुरुवार को कोर्ट में ठीक 11 बजे आ जाएंगे। आज फैसला न सुनाने के पीछे एक कारण कांवड़ यात्रा भी है।