मेरठ: लोहियानगर के गांव घोसीपुरा से अज्ञात चोर ने की बाइक चोरी, चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Meerut, Meerut | Jul 31, 2024 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव घोसीपुर से मंगदवार दोपहर अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। चोरी के दौरान चोर निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। बाइक के मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर देते हुए चोर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर की तलाश करने के प्रयास में जुट गई है।