मंदसौर: मंदसौर पुस्तक मेले में उमड़ा जनसैलाब, छात्र-अभिभावकों में दिखा उत्साह
मंदसौर पुस्तक मेले में उमड़ा जनसैलाब, छात्रों- अभिभावकों में दिखा उत्साह मंदसौर में नए शैक्षणिक सत्र के साथ संजय गांधी उद्यान स्थित पं. मदनलाल जोशी सभागार में आयोजित पांच दिवसीय पुस्तक मेले को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। 1 से 5 अप्रैल तक चल रहे इस मेले में दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।