शुजालपुर: शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 2019 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार।
शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 2019 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शंकरलाल रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।2019 में दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2019 को मुस्करा निवासी सीताराम खाती को 1.200 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था।