खरौंधी: भूमि विवाद में जानलेवा हमला: खरौंधी के तीन दोषियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने भूमि विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में तीन आरोपितों को दोषी ठहराते हुए पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला खरौंधी थाना कांड संख्या 136/2020 एवं एसटी संख्या 126/21 में सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया। मामले के अनुसार वर्ष 2020 में