अरवल: पायस मिशन में चार दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चों में दिखा उत्साह
Arwal, Arwal | May 31, 2025 पायस मिशन में चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। निदेशक राज कुमार व प्राचार्या सोनम मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कैंप में एलकेजी से आठवीं तक के छात्रों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, हारमोनियम, स्वीमिंग, क्रिकेट, स्केटिंग, योगा एवं अन्य खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।