अरवल: निरंजनपुर निवासी शिव मिस्त्री के पुत्र रंजीत कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 30, 2025 बदहर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अरवल जिला के निरंजनपुर निवासी शिव मिस्त्री के पुत्र रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 उस समय हुई जब रंजीत कुमार किसी काम से बाहर निकले थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके पास मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई है।