राजगढ़: राहुल गांधी का जन्मदिन 'सेवा दिवस' के रूप मनाया:राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में फल वितरित कर दिया मान
राजगढ़ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 'सेवा दिवस' के रूप में शुक्रवार की रात 8:30 के लगभग मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए और मानवता का संदेश दिया। वही सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की