शकूरबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में सुधीर कुमार एवं उनकी पत्नी घायल हो गए। पीड़ित दंपती ने शकूरबाद थाने में गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि खेत में काम करने के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।