पल्ला के अजय नगर स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर किसी ने चालीस हजार रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पल्ला थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित हर्ष कौशिक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आज बताया है कि अजय नगर में उसका किराने की दुकान है।