बरेली: बरेली में पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट! DM अविनाश सिंह ने कहा- घबराएं नहीं, भरपूर है सप्लाई
बरेली से बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही तमाम चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने साफ कर दिया है कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कलेक्ट्रेट सभागार में तेल कंपनियों, गैस एजेंसियों और पीएनजी अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में डीएम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपी