झालरापाटन: गिंदौर रेलवे पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्ष का बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
झालरापाटन की गिंदौर रेलवे पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। शुभम अपने रिश्तेदार को लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था लेकिन बीच मार्ग में दुर्घटना हो गई।