जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के भूम्मा मार्ग पर देर रात शॉर्ट सर्किट से फल के गोदाम में लगी आग, दो करें भी जली
मीरापुर क्षेत्र के भूम्मा मार्ग पर शनिवार देर रात्रि 11:00 बजे करीब उस समय ह्ड़कंप मच गया जब फलों के गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई,आग़ की चपेट में खड़ी हुई दो गाड़ी भी जलकर राख हो गई गनिमत रही के आसपास के इलाके में आग़ नहीं फैली अन्यथा यहां पर कोई बड़ा हादसा या जन हानि भी हो सकती थी