गढ़वा: पिपरी के समीप हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गढ़वा
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2024 श्रीबंशीधर नगर-विसुनपुरा रोड स्थित पिपरी गांव के समीप हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक मझिआंव थाना क्षेत्र के दवनकारा गांव निवासी राम विनय यादव का 30 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार यादव है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनुज अपने घर दवनकारा से बाइक द्वारा चितरी आ रहा था। इसी दौरान हुई बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।