श्योपुर। शहर के बायपास रोड़ स्थित सांदिपनी विद्यालय में आज शनिवार को दोपहर 02 बजे विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस मौके पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विसेप्रा कपिल मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया