शुजालपुर: सिविल अस्पताल में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजित
सिविल अस्पताल में शनिवार को जेके सीमेंट कंपनी के सहयोग से निशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। फ्रीगंज स्थित कृष्ण आईएस सिटी कॉलोनी में भागवत कथा कर रहे कथा आचार्य पंडित अरविंद नागर भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने और उनका सम्मान करने पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों से जरूरतमंद मरीजों के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।