बागपत: कस्बा टटीरी में मकान के अंदर घोड़ा पछाड़ सांप निकलने से मचा हड़कंप, गौ रक्षकों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
रविवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कस्बा टटीरी निवासी एवं गौ रक्षक ठाकुर शांतुन राजपूत के मुताबिक कस्बा टटीरी पुलिस चौकी के सामने गली में रितिक सिंघल का मकान है। उनके मकान के अंदर अचानक घोड़ा पछाड़ सांप निकल गया। सांप दिखाई देने पर लोग घबरा गए और घर से बाहर निकल आए। उन्होंने फोनकर सांप निकलने की जानकारी दी। वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।