जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे एनएच 333ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर बसैया गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।