शाहबाद: जमीन विवाद से परेशान साध्वी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की दी चेतावनी
Shahbad, Baran | May 10, 2026 जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली नाहरगढ़ क्षेत्र में रविवार को जमीन विवाद से परेशान एक साध्वी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की चेतावनी देने लगी। साध्वी जूना अखाड़े से जुड़ी बताई जा रही है तथा वह सोनीपुरा टापरा गांव की निवासी है। साध्वी का आरोप है कि उसकी जमीन फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई, लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं हुई।