बलिया: पीएम सूर्य घर योजना में रैंग 'ए' प्राप्त करें, अन्यथा अधिकारियों की खैर नहीं, कलेक्ट्रेट में बोले जिलाधिकारी
पीएम सूर्य घर योजना में जनपद बलिया की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह खासे नाराज है। उन्होंने असंतोष जताते हुए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंगलवार की शाम चार बजे बताया कि रैंकिंग में सी ग्रेड होने पर उनके द्वारा अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।