कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में कन्नौज में तैनात बिजली विभाग के बाबू की मौत
गुजैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में कन्नौज में तैनात केस्को के बाबू बृजेश कुमार यादव की मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस से रविवार 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस से बताया कि, भइया जब काफी देर तक वह सोकर नहीं उठे तब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो वह बिस्तर पर पड़े थे परिजन उन्हें काशी राम हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।