उंटारी रोड: रक्तदान कर राजेश चंद्रवंशी ने बचाई दिव्या की जान, सुधीर चंद्रवंशी ने जताया आभार
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उटारी प्रखंड के देवडर निवासी छोटू चंद्रवंशी की पुत्री दिव्या कुमारी की तबीयत खराब होने पर एक बार फिर रक्त की आवश्यकता पड़ी। समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार चंद्रवंशी के प्रयास से एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था की गई। इस दौरान राजेश कुमार चंद्रवंशी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके