नजीबाबाद: नजीबाबाद में एक रात में तीन जगह लगी आग, फायर ब्रिगेड और विद्युतकर्मी की तत्परता से टले बड़े हादसे
मोहल्ला नवाबपुरा में थाने के पीछे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में वायर स्पार्किंग से अचानक आग लग गई। मोहल्ले वासियों ने तुरंत विद्युत विभाग को फोन पर सूचना दी। सूचना पर विद्युतकर्मी अंकुल मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 21 अप्रैल को 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।