सोहागपुर: पट्टे की भूमि पर जबरन सीमांकन करवाने वाले की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत बंधवा बढ़ा गांव का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा बढ़ा गांव के रहने वाले राम कृपाल द्विवेदी मंगलवार को लगभग 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि अरुण कुमार द्विवेदी के द्वारा उनकी भूमि पर जबरन सीमांकन करवाया गया है,और कब्जा किया जा रहा है, कार्यवाही की मांग की बात कही है।