गभाना: चुआवली के पास ट्रेन की चपेट में आकर बिहार के मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
गभाना क्षेत्र में गांव चुआवली के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मोतीहारी जनपद के यादवपुर निवासी चंदन यादव के रूप में हुई है, जो यहां एक कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया