कलेर: कलेर प्रखंड में जनकल्याण शिविर का आयोजन, उमड़ी भीड़, सरकार की योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार
Kaler, Arwal | Jun 17, 2026 प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर” के तहत बुधवार को कलेर प्रखंड में शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए। साथ ही आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं गई।