कसिया: भूलिया अगरवा में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल, सीएचसी तमकुही में चल रहा इलाज
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव भूलिया अगरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है, जिसका इलाज सीएचसी तमकुही में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी घायल गुलबदन पत्नी इब्राहिम उम्र 50 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल के सर व हाथ में गहरा चोट लगा हुआ है।