सुल्तानपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में 25 युवाओं ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान और प्रोजेक्ट मैनेजर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमे 25 यूनिट रक्तदान किया गया। समस्त रक्तदानियों को मेराज खान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।