सुल्तानपुर: सीताकुंड धाम पर गोमती मित्रों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता श्रमदान अभियान,
बताया स्वच्छता का महत्व
नगर के सीताकुंड धाम पर रविवार को गोमती मित्रों ने तीन घंटे तक स्वच्छता श्रमदान चलाया। पूरे धाम परिसर को साफ सुथरा किया गया। समझाने और बताने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जलधारा में प्रवाहित की जा रही निष्प्रयोज्य पूजन सामग्री, मूर्तियां, फोटो फ्रेम को भी नदी से निकाल कर किनारे किया गया। गोमती मित्रों ने दो तीन टोलियों में लोगों को जागरूक किया।