औरैया: कोतवाली पुलिस ने करमपुर के समीप मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, उपचार के बाद सैफई किया गया रेफर
सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह लगभग 4.30 बजे हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की फायरिंग के जवाब में गोली चलाई। जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सफाई के लिए रेफर कर दिया गया है।