लोहरदगा: लोहरदगा प्रीमियर लीग फाइनल में लीजेंड्स की शानदार जीत, लायंस को 7 विकेट से हराया, युवराज हीरो बने
लोहरदगा के बी.एस. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लोहरदगा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे लोहरदगा लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा लायंस को 7 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में रोमांच अंत तक बना रहा, लेकिन अंततः लीजेंड्स की टीम ने संयमित बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज की।