जमुई के विधवा महिला से जाली निकाहनामा दिखाकर 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता शाहीनी प्रवीण अपने 4 बच्चों के साथ शेखपुरा के अहियापुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची और अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई। आरोपी के पास कई संदिग्ध दस्तावेज है। उसके पाकिस्तान से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।