शाहजहांपुर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शाहजहांपुर पुलिस लाइन का है, जिसे शहर के सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है। यहां भी आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आए, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।